SECL Vacancy 2026: आपने अगर अपनी पूरी पढ़ाई कर ली है और अब आगे की करियर के लिए सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल कोयला क्षेत्र के प्रमुख कंपनी साउथ ईस्टर्न कोयला फील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने साल 2026 के तीसरे महीने यानी मार्च में अप्रेंटिस ने 1600 पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं, जिसमें भर्ती हुए लोगों को अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा। अगर अपने हाल ही में डिग्री या डिप्लोमा पूरा किया है तो ये लेख आपके लिए ही है क्योंकि इस लेख में हम आपको (SECL) अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी हर एक जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं।
SECL Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की तारीख
इस SECL Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की तारीख बहुत पहले ही शुरू कर दी गई थी। इसलिए आप लोगों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर ले क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है, अगर इसके बाद आप लोग आवेदन करते हैं तो किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए यदि आप इस अवसर का अभी तक लाभ नहीं उठाए हैं तो देर मत कीजिए अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर लीजिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है, इसलिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
SECL Vacancy 2026 ने कितने पदों पर भर्ती निकली है
आप बात करते हैं SECL Vacancy 2026 ने इस बार कुल 1600 पदों पर बंपर भर्ती निकली है जिसमें अलग-अलग योग्यता वालों के लिए अलग-अलग श्रेणी बनाई गई हैं, इस बंपर भर्ती में से 500 सीटें ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए रखी गई है इसके अलावा 1100 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए रखा गया है, ध्यान देने वाली बात इन पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस तरह डिग्री और डिप्लोमा दोनों वर्गों के लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का इसमें अच्छा मौका है।
SECL Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है
जो लोग इस SECL Vacancy 2026 भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए वैसे आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी जिसमें अधिकतम आयु की समय सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दे दी जाएगी। वैसे पुराने नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के जातियों के लिए अलग से सरकारी प्रावधानों के तहत आयु में भी छूट दी जा सकती है इसलिए आवेदन करने से पहले आप लोगों को सलाह दी जाती है, कि वह इस भर्ती से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले ताकि किसी भी तरह की गलती ना हो।
SECL Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक और योग्यता
अगर आप भी इस भर्ती के लिए सच में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको संबंधित विषय में BE/Btech या अन्य स्नातक डिग्री होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि इसमें इंजीनियरिंग के साथ-साथ BBA/B.COM/BA और BCA जैसे कोर्स भी शामिल हो सकते हैं, जो लोगों के लिए और भी अच्छी बात है। वही टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आपके पास इंजीनियरिंग और डिप्लोमा होना चाहिए यह डिप्लोमा आमतौर पर 3 साल कोर्स होता है और इसमें या 12वीं के बाद किया जाता है और ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपने पहले किसी संस्था में अप्रेंटिस की पढ़ाई पूरी नहीं की है इसके अलावा उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्टरड करवाना बेहद ही जरूरी है।
SECL Vacancy 2026 उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
इस भर्ती की सबसे बड़ी खास बात तो यह है कि इस SECL Vacancy 2026 में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं कराई जाती है क्योंकि इसमें लोगों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर ही तय किया जाता है। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय लोगों के डिग्री या डिप्लोमा पास करने की तारीख को ध्यान में रखते हैं जो लोग अपनी पढ़ाई पहले ही पूरी कर ली है सबसे पहले उन्हें ही प्राथमिकता मिलती है, मान के चलते हैं कि अगर दो उम्मीदवारों की जानकारी सामान निकलती है तो ऐसी स्थिति में उनके शैक्षणिक अंक या जन्मतिथि को आधार मानकर ही वह लोग निर्णय लेते हैं।
SECL Vacancy 2026 के लिए फॉर्म कैसे भरें
SECL Vacancy 2026 इस भर्ती में आवेदन यानी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा इसके बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट पर जाने के बाद वहां पर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा जहां से आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म खुलने के बाद आप लोगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण स्टेप बाय स्टेप भरना है उसके बाद जिस दस्तावेज की मांग फॉर्म में की जा रही है जैसे मार्कशीट फोटो और अन्य प्रमाण पत्र इन सभी को अपलोड करना है सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आवेदन फार्म को अंतिम रूप से जमा कर देना है।
निष्कर्ष
SECL Vacancy 2026 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है जो लोग इस भर्ती के लिए माध्यम से उम्मीदवारों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण करने का मौका दिया जाएगा जिसमें उन्हें वास्तविक कार्यों का अच्छा अनुभव मिलेगा। वैसे अगर अपने हाल ही में डिग्री या डिप्लोमा किया हुआ है और अपवर्णय करियर की शुरुआत सरकारी नौकरी से करना चाहते हैं तो यह मौका आप सभी के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है क्योंकि इसमें ग्रेजुएट के लिए 500 सिम और डिग्री या डिप्लोमा के लिए 1100 सीटें रखी गई है इसलिए समय रहते अपना फॉर्म भर लें। वैसे दोस्तों अगर आपको यह लेख थोड़ा सा भी पसंद आया हो तो नीचे कमेंट जरुर कीजिएगा
ये भी पढ़िए:- रेलवे ने निकाली 11000 से भी ज्यादा पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती
