Railway RRB Group D Result 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB Group D Result 2026 का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारी कर रहा है जो भी उम्मीदवारों ने इस नौकरी के लिए परीक्षा दी थी। आपको बता दे रेलवे ग्रुप-D की भर्ती परीक्षा देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई थी और इस परीक्षा में बड़ी संख्या उमीदवार ने भाग लिया था अब जितने भी लोग परीक्षा दिए थे,उन सभी अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है इसलिए आज हम आप सभी को बताने वाले हैं कि आखिरकार इस परीक्षा का रिजल्ट कब आने वाले हैं।
Railway RRB Group D Result 2026 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तारीख
अगर हम RRB group D भर्ती 2024 की पूरी प्रक्रिया को देखें तो यह काफी समय पहले ही शुरू हो चुकी थी और इसके ज्यादातर जो चरण थे वह पूरे भी हो चुके थे यही वजह की जो भी उम्मीदवार ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उन सभी को अब रिजल्ट का इंतजार है। दरअसल इस भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन 28 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया था इसके जारी होने के बाद 23 जनवरी 2025 से भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई थी। उस समय देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा था,जहां उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1 मार्च 2025 तक का समय भी दिया गया था और आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 तक रखी गई थी और जो भी उम्मीदवार ने फॉर्म भरते समय कोई भी तरीके की गलती कर दी थी उन्हें सुधार करने का भी मौका दिया गया था जिससे फॉर्म करेक्शन की प्रक्रिया 4 मार्च से 13 मार्च 2025 के बीच रखी गई थी ताकि जो भी अभ्यर्थी गलती किए थे वह अपनी गलती को सुधार कर सके।
इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण जाने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में करवाया गया था। परीक्षा पूरी हो जाने के बाद 17 फरवरी 2026 को परीक्षा की आंसर शीट जारी की गई ताकि परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अपने-अपने उतारो का मिलान कर सके। इतना सब हो जाने के बाद उम्मीदवारों को RRB group d result 2026 आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Railway RRB Group D Result 2026 में इस बार कुल कितने पदों पर भरा गया था।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से इस बार कुल 32438 पदों के लिए फॉर्म भरा गया था, यह भर्ती रेलवे की लेवल-1 श्रेणी के लिए अलग-अलग पदों के लिए की जा रही है इन पदों में टैंकर मैनेजमेंट, पॉइंट्स मैन,असिस्टेंट वर्कशॉप,असिस्टेंट लोको, सैड असिस्टेंट ऑपरेशन और अन्य पद शामिल थे बात करें सबसे अधिक पद के के लिए तो track maintainer grade IV के लिए रखे गए थे अब इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकालने के कारण देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा था।
Railway RRB Group D Result 2026 भर्ती के लिए योग्यता क्या रखी गई थी
बात करें रेलवे ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के योग्यता की तो कम से कम उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी था यानी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते थे। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास NCVT या SCVT से ITI Certificate या फिर नेशनल Apprenticeship certificate NAC था उन्हें ही इस भर्ती के लिए योग्य माना गया था।
Railway RRB Group D Result 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या था
अगर बात करें रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पैटर्न की तो पहले चरण में computer basic test CBT को आयोजित किया गया था इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, वहीं पेपर में general science mathematics reasoning और general awareness से प्रश्न शामिल किए गए थे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया गया था जबकि गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई थी।
Railway RRB Group D Result 2026 का रिजल्ट कब जारी होने वाला है
अब बात कर लेते हैं सबसे महत्वपूर्ण जानकारी की की रिजल्ट कब आने वाला है दरअसल आपको बता दे रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की कोई भी सटीक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और भर्ती से जुड़े कुछ अपडेट्स के अनुसार Railway RRB Group D Result 2026 का रिजल्ट बहुत जल्दी जारी होने की संभावना लगाई जा रही है। यह भर्ती CEN 08/2024 नोटिफिकेशन के जरिए निकाली गई थी परीक्षा पूरी होने और answer key जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की पूरी निगाहें सिर्फ और सिर्फ रिजल्ट पर टिकी हुई है,जैसे ही रेलवे बोर्ड रिजल्ट जारी करेगी उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Railway RRB Group D Result 2026 का रिजल्ट सबसे जल्दी कैसे चेक करें
Railway RRB Group D Result 2026 का रिजल्ट सबसे जल्दी कैसे चेक कर सकते हैं जब भी रेलवे भर्ती बोर्ड रिजल्ट जारी करेगी तब उम्मीदवार को बहुत ही आसानी से अपना परिणाम देखने को मिलेगा सबसे पहले उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वेबसाइट के होम पेज पर जाकर रिजल्ट या latest notification सेक्शन में जाना होगा, इसके बाद Railway RRB Group D Result 2026 से जुड़े लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन खुल जाएगी अब आप लोग अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च करके यह देख सकते हैं कि आपका चयन हुआ है या नहीं अगर रोल नंबर सूची में दिखाई देता है तो इसका मतलब यह है कि आप अगले चरण के लिए चुने जा चुके हैं।
निष्कर्ष
Railway RRB Group D Result 2026 से जुड़े बड़ी खबर उम्मीदवारों के लिए जल्द आ सकती है जैसे ही यह रेलवे भर्ती बोर्ड परिणाम जारी करेगी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे, इसलिए आप सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह इस समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत जानकारी मिल सके।








