Indian Bank So Bharti 2026: अगर आप भी बैंक में नौकरी ढूंढ-ढूंढ कर परेशान हो चुके हैं तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं हैं क्यों कि जो लोग बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन युवाओं के लिए नई भर्ती की घोषणा हुई हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुशार आप को बता दे इस भर्ती अभियान के माध्यम से इस भर्ती में कुल 350 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई हैं और इस भर्ती के आवेदन करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन रखी गई हैं। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात तो मुझे ये लगी हैं कि इसमें भारत के सभी राज्यों के युवा लोग आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती से जुड़ी हर एक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ सकते हैं।
Indian Bank So Bharti 2026 कब तक चलेगी आवेदन
सबसे पहले बात कर लेते हैं कि इस Indian Bank So Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से लेकर कब तक चलेगी। तो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है जो भी लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं वह लोग 28 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप लोग निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार ना करें और ध्यान दें कि आवेदन करने से पहले आप भर्ती से जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से एक बार जरूर पढ़ ले।
Indian Bank So Bharti 2026 आवेदन के लिए फीस क्या लगेगी
इस भर्ती के आवेदन फीस की बात करें तो इसमें दो तरह की आवेदन शुल्क रखी गई है सबसे पहले तो यह की Indian Bank So Bharti 2026 भर्ती में अगर आप लोग आवेदन करते हैं तो सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है। इसके अलावा SC/ST के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है और इस फीस को आप ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कर सकते हैं।
Indian Bank So Bharti 2026 आयु सीमा कितनी रखी गई है
इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो आपकी न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है और आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं जो लोग आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं। उन लोगों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आयु संबंधित नियमों को एक बार जरूर देख ले।
Indian Bank So Bharti 2026 शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को B.Tech, MCA,MBA,CA या पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। वैसे अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता में थोड़ा अंतर हो सकता है, इसलिए उम्मीदवार को यह देखना जरूरी है कि वह किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं।
Indian Bank So Bharti 2026 चयन प्रक्रिया कैसी होगी
वैसे बात करें Indian Bank So Bharti 2026 बैंक जैसे भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाता है। सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होती है। अगर इस परीक्षा में आप लोग सफल हो जाते हैं तो आप लोगों को अगले चरण के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा, इसके बाद आप लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जहाँ उनकी योग्यता और अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा। इतना सब हो जाने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की अच्छी तरह से चाँच की जाएगी और अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं को अगर आप लोग सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं तो आप लोगों का चयन अंतिम रूप से हो जाएगा।
Indian Bank So Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तरह कर सकते हैं
अगर आप लोग इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं या ऑनलाइन करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप लोग इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। सबसे पहले आपको इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको वहाँ पर इस भर्ती से जुड़ी आवेदन करने का Indian Bank So Bharti 2026 लिंक ढूंढना होगा फिर उस पर क्लिक करने के बाद आपको आवेदन फार्म में मांगी जा रही हर एक जानकारी जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी फुलफिल करनी देनी हैं। इसके साथ ही आपको अपनी फोटो हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज भी सही तरीके से अपलोड कर देने हैं। सभी जानकारी भर देने के बाद एक बार फॉर्म को फिर से दोबारा जरूर चाँच ले फिर प्रिंट निकाल कर अपने फोन या लैपटॉप में सुरक्षित जरूर रख ले।
निष्कर्ष
Indian Bank So Bharti 2026 कुल मिलाकर देखें तो Indian Bank So Bharti 2026भारत के हर एक उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं या बनना चाहते हैं यह अच्छा अवसर क्यों है क्योंकि इसमें 350 पदों पर बंपर भर्ती निकली है तो इसलिए समय रहते आवेदन जरूर करें और परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दे ताकि की आपका चयन 100% हो जाए।
ये भी पढ़िए:- बिहार में निकली साइंस ग्रेजुएट वालो के लिए 1091 पदों पर
