Haryana Group D Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है दरअसल राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वह सभी विभाग में मौजूद ग्रुप डी के सभी खाली पदों की पूरी जानकारी तुरंत अपने-अपने पोर्टल पर अपलोड करें। अब इस निर्देश से यह उम्मीदें लगाई जा रही है कि आने वाले कुछ समय में हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती को लेकर एक बड़ा फैसला किया जाएगा जिससे हजारों युवाओं को रोजगार का मौका मिल सकता है। अगर आप लोग भी इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो नीचे की जानकारी जरूर पढ़ें…।
Haryana Group D Vacancy 2026 के लिए विभागों को फिर से क्यों भेजा गया पत्र
सरकार की ओर से फिर से निर्देश इसलिए भेजा गया क्योंकि इस Haryana Group D Vacancy 2026 विषय को लेकर पहले भी सरकार ने विभागों को 21 में 2025 और 14 जनवरी 2026 को पत्र लिखा था। इसके बावजूद भी कई विभागों ने अब तक अपने यहां मौजूद खाली पदों की जानकारी अपने-अपने पोर्टल पर अपलोड नहीं की इसी वजह से अब सरकार ने दोबारा से सख्त निर्देश जारी किए हैं और निर्देश में कहा है, कि सभी विभाग 2 अप्रैल 2026 तक हर हाल में अपने विभाग के खाली पदों की जानकारी अपलोड करें इस काम को अत्यंत जरूरी बताया गया है और इसमें देरी न करने की बात भी कही गई है।
Haryana Group D Vacancy 2026 को लेकर HKCL पोर्टल पर क्यों करनी है अपलोड
आने वाले Haryana Group D Vacancy 2026 के लिए सरकार ने यहां स्पष्ट कर दिया है कि सभी विभागों को पदों की सही जानकारी Haryana Knowledge Corporation Limited (HKCL) के द्वारा तैयार किए गए सभी भर्ती पोर्टल को अपलोड करने होंगे, इस पोर्टल पर विभागों को अपने यहां मौजूद ग्रुप डी के सभी पदों की सही जानकारी को अपडेट करना होगा आपको बता दे इसका मकसद यह है कि राज्य में कितने पद खाली हैं इसकी सही जानकारी सामने आ सके जब सभी विभाग अपनी-अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर देंगे तभी सरकार आगे की भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर सकेगी।
Haryana Group D Vacancy 2026 कि सही जानकारी ही नहीं बल्कि प्रमाण भी देना होगा
जी हां विभागों को केवल पदों का डाटा अपलोड करना ही काफी नहीं होगा सरकार ने स्पष्टभाषा में यह भी कहा है कि विभागों को एक सत्यापित प्रमाण पत्र यानी कि (Certificate) भी पोर्टल पर अपलोड करना पड़ेगा। यह प्रमाण पत्र संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा जांच करके जारी किया जाएगा इससे यह प्रमाणित किया जाएगा कि पोर्टल पर अपलोड की गई ग्रुप डी पदों की जानकारी पूरी तरह सही और प्रमाणित है इससे ये होगा की भर्ती प्रक्रिया के बीच किसी भी तरह की गलत जानकारी या विवाद जैसी स्थिति पैदा ना हो सके।
Haryana Group D Vacancy 2026 के लिए ये खबर महत्वपूर्ण क्यों है
यह खबर सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं के लिए क्यों काफी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है दरअसल जानकारी के लिए आपको बता दें जब भी सरकार सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी जुटाना लगती है, तो उसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की ज्यादा संभावना बढ़ जाती है ग्रुप डी श्रेणी में आने वाले नौकरियों में आमतौर पर चपरासी, हेल्पर, माली चौकीदार और अन्य सहायक पद शामिल होते हैं। इन पदों के लिए हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करते हैं ऐसे में राज्य सरकार आगे भर्ती प्रक्रिया शुरू करती है तो आने वाले कुछ ही दिनों में युवाओं को Haryana Group D Vacancy 2026 नौकरी पाने का मौका मिल सकता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो Haryana Group D Vacancy 2026 के लिए ही हरियाणा सरकार द्वारा विभागों को निर्देश दिया गया है ताकि आने वाले समय में हरियाणा में ग्रुप डी के कई पदों पर भर्ती की घोषणा हो सकती है, ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह काफी अच्छा अवसर माना जा रहा है ऐसे में आप लोगों को आगे आने वाली भर्ती अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। दोस्तों अगर आप लोगों को यह लेख थोड़ा सा भी पसंद आया हो तो नीचे कमेंट जरुर कीजिएगा।
ये भी पढ़िए:- इंडियन आर्मी में अग्निवीर के हजारों पद पर निकली धमाकेदार भर्ती
