Haryana Police Constable PMT 2026: 5500 कांस्टेबल पदों के लिए 15 अप्रैल से होगा फिजिकल तैयारी

Haryana Police Constable PMT 2026: अगर आप भी हरियाणा से हैं और पुलिस की नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आप सभी के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी जिस प्रक्रिया के लिए इंतजार कर रहे थे। अब वह बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है, हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के अंतर्गत Physical Measurement Test PMT की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने की आशंका हैं। बताया जा रहा है कि करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हैं ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा के बहुत सारे परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिल सकती है और खबरों की माने तो एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से इस भर्ती की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा है तो नीचे की जानकारी अवश्य पढ़े…।

Haryana Police Constable PMT 2026 क्या हैं?

हरियाणा कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती निकाली जाती है जिसमें समय-समय पर खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया को युवाओं के लिए खास इसलिए मानी जाती है क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती निकाली जाती है, इसलिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने के जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं,उन सब के लिए यह एक अच्छा अवसर है। हरियाणा के कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती को आयोजित कर रहा है आयोग का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जितने भी फिट उम्मीदवार का चयन होगा पुलिस बल और भी ज्यादा मजबूत बनेगा।

Haryana Police Constable PMT 2026 कितने पदों पर फॉर्म भरा जाएगा

इस भर्ती में कुल 5500 कांस्टेबल पदों पर फॉर्म भरा जाएगा जिसमें महिला और पुरुष दोनों को मौका दिया जाएगा

भर्ती पदों का विवरण:-

पुरुष – constable इस पदों अंतर्गत कुल 4500 पद निर्धारित किए गए हैं।
जिसमें पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
महिला- constable इस पदों के लिए कुल 600 पद निर्धारित किए गए हैं। जिसमें महिला उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैऔर अन्य पदों के लिए SC,ST,OBC और EWS के लिए 400 पदों पर उम्मीदवार को चयन किया जाएगा

Haryana Police Constable PMT 2026 इस तारीख से होगा शुरू

भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण की बात की जाए तो वह होता है, Physical Measurement Test PMT होता है।दरअसल इसमें उम्मीदवारों को ऊंचाई,छाती और अन्य शारीरिक चीजों की जाँच की जाती है। जानकारी के मुताबिक यह टेस्ट 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने की आशंका लगाई जा रही है,जैसा कि आयोग के अध्यक्ष ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि और इस प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है, और इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं इसलिए इसे कई दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

Haryana Police Constable PMT 2026 कब होने वाला है एडमिट कार्ड जारी

Haryana Police Constable PMT 2026
Haryana Police Constable PMT 2026

PMT टेस्ट प्रक्रिया में शामिल होने वाले जितने भी उम्मीदवार है। उन सभी का एडमिट कार्ड हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करने वाले हैं। आप लोग अपने मोबाइल की मदद से वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र का नाम और समय से जुड़ी जानकारी दी जाती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लोग एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड करके अपने फोन में सेव कर ले और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ ले।

Haryana Police Constable PMT 2026 में कितने उम्मीदवार होंगे शामिल


दरअसल आपको बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है,अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 2.50 से 3 लाख के बीच उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए आयोग ने सोच विचार कर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई तैयारियाँ की है परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Haryana Police Constable PMT 2026 कौन से स्टेडियम में होगी तैयारीयाँ

भर्ती Haryana Police Constable PMT 2026 के लिए पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित दौड़ देवीलाल स्टेडियम को मुख्य केंद्र बनाया गया है। आपको बता दे यहाँ पर उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।स्टेडियम के अंदर विभिन्न प्रकार के हाल और मैदाने को अच्छे तरीके से आरक्षित किया गया है। खेल विभाग की मदद से बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हाल को भी तैयार कराया गया है, ताकि टेस्ट प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके। वही आपको बता दे लंबे समय तक चलने वाली इस प्रक्रिया के लिए खेल विभाग से बहुत सारे कोचों को भी रखा गया है।

Haryana Police Constable PMT 2026 आयोग ने लिया तैयारियों का जायजा

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के अधिकारी की ओर से भर्ती के लिए सभी तैयारी की जांच हो गई है वहीं चेयरमैन के खेल विभाग के अधिकारियों के लिए साथ में मीटिंग भी की जाएगी इस मीटिंग में यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षार्थी के लिए सभी सुविधा उपलब्ध हो और साथ ही में आयोग की एक टीम ने स्टेडियम का दौरा करके व्यवस्थाओ का जांच किया जांच के दौरान मैदान , करण और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी या दिक्कत का सामना न करना पड़े

Haryana Police Constable PMT 2026 में उम्मीदवारों के लिए कैसी व्यवस्था रखी गई है

गर्मी के मौसम को देखते हुए उम्मीदवार के लिए बहुत सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई है क्योंकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार बाहर से आएंगे, इसीलिए उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए स्टेडियम परिसर में टेंट लगाए जाएंगे ताकि इतनी गर्मी में धूप से बचा जा सके। इसके अलावा पीने वाली पानी और अन्य जरूरी खान-पान की भी व्यवस्था करवाई जाएगी या भर्ती प्रक्रिया एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक चल सकती है इसलिए प्रशासन ने पहले से ही इन सभी व्यवस्थाओं की योजना बना ली है।

Haryana Police Constable PMT 2026 इन बातों का ध्यान जरूर रखें

जो भी लोग इस भर्ती में शामिल होने की सोच रहे हैं उन सभी को इन चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है नहीं तो एक गलती आपके सपनों पर पानी फेर सकती है।

ध्यान जरूर रखें

समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर जरूर पहुंचे, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, फिजिकल टेस्ट टेस्ट से पहले अच्छी तरह आराम जरूर करें, नियमों का पालन करें और दिए गए अधिकारियों के निर्देशों का ध्यान जरूर रखें।

निष्कर्ष

Haryana Police Constable PMT 2026 के लिए PMT का शुरू होना लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि उम्मीदवार बहुत ही लंबे समय से इस भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहे थे। अगर आप लोग भी इस भर्ती में शामिल होने वाले हैं तो आने वाले कुछ दिनों के भीतर एडमिट कार्ड जारी होने वाला हैं इसीलिए जितना हो सके अपना 100% देकर अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं आपका मेहनत ही इस इस मौका को सफलता में बदल सकता है।

यह भी पढ़िए:- चंडीगढ़ प्रशासन में निकली 257 पदों पर वैकेंसी ऐसे करें आवेदन

Author

  • a2ztimes01@gmail.com

    नमस्ते, मेरा नाम राहुल है। मैंने MBA की पढ़ाई पूरी की है और मेरा हॉबी कंटेंट राइटिंग हैं इसलिए मुझे पिछले 3 साल से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कमाई, बिज़नेस आइडिया, कि जानकारी को आसान और समझने योग्य हिंदी भाषा में शेयर करता हूँ।

Leave a Comment