Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026: दोबारा होगा परीक्षा 10वीं 12वीं के लिए नोटिफिकेशन जारी

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 में देने वाले लाखों छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड की तरफ से आया बड़ा अपडेट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर आधिकारिक सूचना आखिरकार जारी कर ही दी है, आपको बता दे इस घोषणा के बाद उन छात्रों को राहत मिली है जो अपनी पहली वार्षिक परीक्षा के परिणाम से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है या वह विद्यार्थी जो किसी कारण वश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड हर साल छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका देती है हर साल की तरह इस साल भी बोर्ड ने सेकंड एनुअल एग्जाम आयोजित किए गए हैं इसका उद्देश्य यह है कि अगर किसी छात्र की पहली परीक्षा उनके उम्मीद के अनुसार नहीं हुई है, तो दोबारा प्रयास करके अपने अंक बेहतर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं की आधिकारिक जानकारी में हरियाणा बोर्ड ने आखिरकार क्या-क्या कहा है।

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 कौन से छात्र दे सकते हैं दोबारा परीक्षा

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 की बात करें तो यह परीक्षा सिर्फ वही छात्र दे सकते हैं जो पहले से बोर्ड परीक्षा से जुड़े हुए हैं। सबसे पहले वही छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इस साल फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन वो अपने परीक्षा फल से संतुष्ट नहीं है ऐसे छात्र अपने अंकों में सुधार करने के लिए फिर से परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो किसी कारण वश पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, जैसे कोई बीमारी या दुर्घटना या किसी अन्य जरूरी कारण के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे मामलों में बोर्ड उन्हें दूसरा मौका देती है। ध्यान देने वाली बात ये हैं कि अतिरिक्त विषय को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में सभी विषय में अनुपस्थित रहा था और फिर भी आवेदन करने की सोच रहे हैं तो बोर्ड उसके आवेदन को रद्द कर सकता है।

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 किन विषयों में दे सकते हैं दोबारा परीक्षा

इस Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 में सभी विषय में दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती है बोर्ड ने इसके लिए एक सीमा भी तय कर रखी है, अगर छात्र अपनी पहली परीक्षा के विषय में से सिर्फ तीन विषयों में ही दोबारा परीक्षा दे सकते हैं, मतलब यह है कि अगर किसी छात्र को तीन से ज्यादा विषयों में सुधार करवाने की सोच रहे हैं तो वहां इस परीक्षा के माध्यम से ऐसा नहीं कर पाएंगे।इसके अलावा एक और जरूरी नियम बोर्ड ने जारी किया है कि छात्र केवल उन्हीं विषयों में परीक्षा दे सकते हैं जो उन्होंने पहले चुना था।

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 की तारीख कब जारी होगी

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षा 4 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, और Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 का आयोजन लगातार कई दिनों तक किया जाएगा और यह 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन भी वैसा ही किया जाएगा जैसे कि सामान्य बोर्ड परीक्षाएं होती है, यानी छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जाकर ही परीक्षा देनी होगी बोर्ड खुद एडमिटकार्ड भी जारी करेगी ताकि छात्र अपने विषयों की परीक्षा तिथि पहले से जान सके।

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 देने के लिए आवेदन कैसे करें और शुल्क कितना लगेगा

इस Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 में शामिल होने वाले जितने भी छात्र हैं जो दोबारा परीक्षा देने की सोच रहे हैं उन सभी को आवेदन करने के लिए सबसे पहले बोर्ड से संबंधित पोर्टल या स्कूल के माध्यम से आवेदन करवाना होगा। इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी रोल नंबर और जिन विषयों में दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, उसकी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा दरअसल आपको बता दे द्वितीय वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार इस परीक्षा के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा और छात्रों को यह शुल्क आवेदन करते समय ही जमा करना होगा शुल्क जमा किए बिना आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी इसलिए आवेदन करने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें की फीस सही तरीके से जमा की गई हो।

Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी छात्र को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो वह बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं हरियाणा बोर्ड ने छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 जारी किया है, इस नंबर पर संपर्क करके आप अपनी समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

निष्कर्ष

यह Haryana Bord 2nd Annual Exam 2026 का अवसर उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करवाने की सोच रहे हैं या किसी कारण से पहले परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, इस परीक्षा के माध्यम से उन्हें एक और मौका मिलता है ताकि वे एक बार फिर से अपना 100% दे कर देख सके अगर आप खुद भी इस श्रेणी में आते हैं, तो समय खत्म होने से पहले ही आवेदन कर ले और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दे वैसे अगर आपको यह लेख थोड़ा सा भी पसंद आया हो तो नीचे कमेंट जरुर कीजिएगा।

ये भी पढ़िए:- राजस्थान बोर्ड ने कर दिया 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करे चेक

Author

  • a2ztimes01@gmail.com

    नमस्ते, मेरा नाम राहुल है। मैंने MBA की पढ़ाई पूरी की है और मेरा हॉबी कंटेंट राइटिंग हैं इसलिए मुझे पिछले 3 साल से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कमाई, बिज़नेस आइडिया, कि जानकारी को आसान और समझने योग्य हिंदी भाषा में शेयर करता हूँ।

Leave a Comment