ITBP Constable Job 2026: अगर आप लोग भी 10वीं पास है और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आप सभी के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है, आपको बता दे आइटीबीपी ने constable barber और washerman पदों के लिए जोरदार भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसकी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है दरअसल आपको बता दे इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि, इस भर्ती के लिए ज्यादा पढ़े लिखे लोगों की जरूरत नहीं है अगर आप 10वीं पास कर रखी है और संबंधित ट्रेड का थोड़ा अनुभव या जानकारी आपके पास है तो आप इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप लोग भी यह नौकरी करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सारी जानकारी जरूर पढ़ें क्योंकि हमने इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार में बताई है।
ITBP Constable Job 2026 के लिए कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है
ITBP Constable Job 2026 कि में निकाले गए पदों की बात की जाए तो इस भर्ती में कुल 10 पद पर आवेदन फॉर्म भरा जाएगा इसमें , constable barber के 3 पद रखे गए हैं और बाकी 7 पद की बात करें तो वह constable washerman के लिए निकल गई है। आपको यह जानकर के हैरानी हो रही होगी कि इस भर्ती में पदों की संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन जो भी लोग सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं उनके लिए यह मौका काफी अच्छा हो सकता है वही इस भर्ती के जरिए जो भी उम्मीदवार चुने जाते हैं चयनित उम्मीदवार को भारत सरकार के अंतर्गत नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल सकता है।
ITBP Constable Job 2026 के लिए आवेदन की तारीख क्या है
इस भर्ती के लिए की आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है यानी जो भी लोग यह TBP Constable Job 2026 सरकारी नौकरी करने के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं वह अभी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं वही बात करें आवेदन करने की अंतिम तारीख की तो इसकी अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 रखी गई है और आप रात 11:59 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं वैसे अक्सर देखा जाता है कि कई उम्मीदवार आखिरी समय तक इंतजार करते हैं और इसी कारण से वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण लोग आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं, इसलिए बेहतर यही होगा कि आप समय रहते अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
ITBP Constable Job 2026 की मासिक सैलरी और अन्य लाभ क्या मिलेंगे
नौकरी की सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल की ITBP Constable Job 2026 में नौकरी लगने के बाद आपको महीने की मासिक सैलरी और उनके साथ-साथ क्या लाभ मिलेंगे। आपको बता दे इस भर्ती में चयन होने के बाद आपको सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। Constable लेवल-3 के तहत आती है, इस पद पर शुरुआत की वेतन लगभग 19900 से शुरू होता है और जैसे-जैसे आपका अनुभव बाढ़ता है यह बढ़ कर 63200 तक पहुंच जाती है और यही नहीं इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को अन्य भत्ते भी देती है जैसे की मेडिकल सुविधा या और अन्य सरकारी लाभ मिलते हैं।
ITBP Constable Job 2026 के लिए आवेदन कैसे करें इसकी फीस क्या लगेगी
अगर आप लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दे इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा इसके लिए उम्मीदवारों को ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है फिर वेबसाइट के recruitment सेक्शन में जाकर constable barber और washerman भर्ती से जुड़ा लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर ले रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद फिर आपके लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना हैं। आवेदन फार्म में आपको खुद की जानकारी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भर दे, इसके बाद अपनी फोटो सिग्नेचर के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज जो मांगी जा रही हो उन सबको अपलोड कर दे, फिर फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट को अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव जरूर कर ले।
अब बात कर लेते हैं कि ITBP Constable Job 2026 फॉर्म भरने की फीस क्या लगेगी, आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य और OBC वर्गों के जातियों के लिए ₹100 आवेदन फीस देना होगा। वही SC और (Ex-servicemen) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है यानी कि उनका फॉर्म भरने के लिए कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
ITBP Constable Job 2026 में चयन प्रक्रिया किस तरह होती है
सबसे पहले तो उम्मीदवारों को physical efficiency test देना होता है दरअसल इस टेस्ट में दौड़, लंबी कूद, को ऊंची कूद जैसी सभी गतिविधियां शामिल है जो भी लोग इस चरण को पास कर लेते हैं उन्हें अगले चरण यानी की physical standard test के लिए बुलाया जाता है, इस टेस्ट में उम्मीदवारों की ऊंचाई छाती और वजन की जांच होती है। अगर उम्मीदवार इस टेस्ट को भी पास कर कर जाते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान,गणित रीजनिंग और हिंदी या अंग्रेजी से जुड़े सभी सवाल पूछे जाते हैं। अगर उम्मीदवार इसे भी पास कर लेते हैं तो लिखित परीक्षा के बाद trade test लिया जाता है। जिसमें उम्मीदवार की असली काम करने की प्रैक्टिकल स्किल्स को जांच जाता है अंत में मेडिकल जांच करने के बाद उनका ITBP Constable Job 2026 के लिए अंतिम रूप से चयन हो जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो नौकरी को पाने के लिए आपको पांच टेस्ट देने होंगे और सभी में पास होने होंगे।
निष्कर्ष
ITBP Constable Job 2026 उन युवा लोगों के लिए है जो दसवीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं हालांकि पदों की संख्या बहुत कम है लेकिन यह भर्ती केंद्रीय सुरक्षा बल में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य है और सरकारी नौकरी करने में रुचि रखते हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार मत करें समय रहते ही आवेदन भर ले ताकि आपका आवेदन बिना किसी समस्या के स्वीकार हो जाए।
ये भी पढ़िए:- चंडीगढ़ प्रशासन में निकली 257 पदों पर वैकेंसी ऐसे करें आवेदन
